अपराध
मीरगंज पुलिस द्वारा मन्दिर से घण्टा चुराने वाले अभियुक्त को जेल भेजा गया
जौनपुर : डा0 अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 राकेश कुमार तिवारी द्वारा मुकदमा वादी त्रिभुवन पासी पुत्र मिठाई लाल पासी निवासी ग्राम गोधना थाना मीरगंज जनपद जौनपुर व जनता के सहयोग से पहलवान साहब मन्दिर गोधना से घण्टा चोरी कर भागने का प्रयास करते हुए अभियुक्त विवेक गोस्वामी पुत्र विजय गोस्वामी निवासी सहरमा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चोरी के 05 घण्टा बरामद करते हुए थाना मीरगंज पर तहरीर देकर के मु0अ0सं0 39/2023 धारा 379/511 भादवि पंजीकृत कराया गया, जिसपर अभियुक्त विवेक गोस्वामी उपरोक्त के विरुद्ध तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार जौनपुर भेज दिया गया ।
