Connect with us

अपराध

फूलपुर पुलिस ने थाना सिंधोरा पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

,
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस ने थाना सिंधोरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0002/2023 धारा- 380/457 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त राजकुमार राजभर पुत्र स्व0 रिखई निवासी सरायसुल्तानपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को थाना फूलपुर अन्तर्गत मीराशाह के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तत को कब्जे से 03 कारतूस तथा चोरी के दो डेक अल्युमिनीयम, 02 बाल्टी स्टील , एक भगोना स्टील , 01 स्टील तसला , 02 कल्छुल स्टील, 02 सिलिंग पंखा व 01 गैस चूल्हा बड़ा पाइप रिगुलेटर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 114/2023 धारा- 411 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page