Connect with us

वाराणसी

दर-दर भटकने पर मजबूर विकलांग पीड़ित, भूस्वामी होने के बाद भी अपने घर में नहीं मिल पा रही पनाह

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विक्की मध्यानी

दर-दर भटकने पर है मजबूर

Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत बद्री नगर भुल्लनपुर निवासिनी बिना शर्मा पति सुरेंद्र शर्मा ने आज शुक्रवार को डिप्टी पुलिस कमिश्नर वाराणसी के यहां तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़िता मीना शर्मा स्वास्थ्य इलाज हेतु बीते माह दिल्ली अपने रिश्तेदारी में गई थी। तभी बीच में अचानक पड़ोसी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनके मकान में ताला तोड़कर कोई प्रवेश किया हुआ है। घर वापसी के दौरान प्रार्थीनी को विपक्षी अमृता राय द्वारा भू माफियाओं का नाम बता कर जान से मारने की धमकी मिल रही है। अंदर से ताला बंद कर घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है।

आत्महत्या का झूठा आरोप लगाकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। पीड़िता अपना मकान होते हुए छोटे बच्चों को लेकर दर-दर भटक रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी बीते वर्ष विपक्षी द्वारा बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर अपने विकलांग देवर को जेल भेजने व जान से मारने की धमकी दी गई थी। परंतु मडुवाडीह थाना की विवेचना के उपरांत विकलांग को न्याय मिला और उनके केस पर एफआर लगी। परंतु अभी भी भू माफियाओं का कब्जा व जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page