Connect with us

वाराणसी

नगर निगम द्वारा ब्रॉड बैंड व इंटरनेट के तार काटने से हो रही असुविधा को लेकर महानगर उद्योग व्यापार समिति के महामंत्री ने जताई आपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: विश्व की सांस्कृतिक व् आधात्मिक नगरी काशी में G20 का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से ब्रॉडबैंड व इंटरनेट के तार काटे जा रहे हैं बगैर किसी वैकल्पिक व्यवस्था बनाये बिना तार काट देने से सभी उद्योग, व्यापार, शिक्षा ,बैंक एवं ऑफिस का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है , जिससे शहर में त्राहि त्राहि हो गई है | आज के डिजिटल युग में इंटरनेट सेवा जीवन की लाइफ लाइन बन चुकी है ,एक तरफ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने की बात कर रही है किन्तु प्रशासन बगैर किसी की परवाह किये बगैर उस पर पलीता लगा रहा है |

Loading...

आज के समय में उद्योग व व्यापार पूर्ण रूप से इंटरनेट पर निर्भर हो चुका है, जी एस टी ,इनकम टैक्स के सारे रिटर्न ,इ वे बिल , बैंकिंग लेन देन , सरकारी कार्य , पर्यटन की होटल बुकिंग एवं शिक्षा ऑनलाइन हो रहा है , ऐसी स्थिति में प्रशासन की लापरवाह कार्य प्रणाली से सारा शहर बुरी तरह प्रभावित हो गया है |

अतः आपसे सादर अनुरोध है की उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित विभाग एवं प्रशासन के आला अधिकारियो के माध्यम से इसका समाधान निकालने की कृपा करे , जिनसे आम जन मानस चैन की सांस ले सके |

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page