वाराणसी
भारतेंदु पार्क में मनसापूरन हनुमान जी का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया
वाराणसी | परम प्रिय हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मनसापूरन हनुमान जी का श्रृंगार भव्य रुप से किया गया। सेवईत् आनंद कुमार द्वारा मंदिर परिसर एव मनसापूरन हनुमान जी को सुगंधित फूल और माला से सजाया गया। प्रारंभ में हनुमान जी का सिंदूर लेपन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती के साथ सुंदर पाठ के साथ हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया गया, साथ ही साथ पार्क में टहलने वालों और आस पड़ोस के रहने वालों भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संरक्षक विजय कपूर ने भी अपनी टीम के साथ बाबा मनसापूरन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। जन्मोत्सव समारोह में हजारों की तादाद में भक्तों ने भक्ति भाव से भरपूर वातावरण में प्रभु का दर्शन किया। भक्तजनों में सुमित सर्राफ श्याम दास गुजराती रामजी रस्तोगी ललित गुजराती चंद शेखर चौधरी प्रिया, सनी ,अंकित ,शामिल थे|
