Connect with us

वाराणसी

मार्च माह में बरेका के कुल आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। मार्च माह-2023 में बनारस रेल इंजन कारखाना के राष्ट्रीय स्तर के नामचीन बॉलीबाल खिलाड़ी सीताराम सहित कुल आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए । बरेका कर्मी सीताराम का कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम रहा । इन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए और अंतर रेलवे की कई प्रतियोगिताओं में इन्होंने बनारस रेल इंजन कारखाना की ओर से प्रतिनिधित्व किया।
बरेका कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा ने मेडल एवं फोल्डर भेंट कर ससम्मान भावभीनी विदाई दी तथा उन्हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया । उल्लेखनीय है कि लेखा एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम एवं सहयोग से सेवानिवृत्ति कर्मियों को एकमुश्त भुगतान किया गया ।
बरेका केन्द्रीय चिकित्सालय के मण्डल चिकित्साधिकारी डा. अमित गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अच्छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करते हुए स्वास्‍थ्‍य संबंधी चिकित्सीय बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके संचित धन को उचित तरिके से निवेश करने के लिए विस्तारपूर्वक बताया ।
कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय राज कुमार गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्याम बाबू, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी आर. के. चौधरी, सहायक कार्मिक अधिकारी पियूष मींज के अतिरिक्त संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव अन्य सदस्यगण नवीन सिन्हा, संजय कुमार, मनीष कुमार सिंह के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page