वाराणसी
उत्पीड़न को लेकर फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने सौंपा ज्ञापन
Loading...
Loading...
वाराणसी। अतिक्रमण दस्ता द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के नाम पर वेंडिंग जोन में वैधानिक रूप से अपना ठेले पर कार्य कर रही शकुंतला देवी के साथ बर्बरता पूर्वक की गई जबरदस्ती के कारण सदमे से उनकी मृत्यु हो गई जिससे परिवार पर आकस्मिक वज्राघात हो गया।जिससे पटरी व्यवसायियों में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया,जिससे हजारों पटरी व्यवसायी एकत्र हो गए मौके पर सभी पटरी व्यवसायियों ने जी-20 के नाम पर रोज-रोज अवैधानिक तरीके से नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन को उजाड़ने का व्यापक विरोध किया गया व यह निर्णय लिया गया कि :
Loading...
- घटना की जांच किसी आई०पी०एस० की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा शीघ्रता शीघ्र कराई जाए एवं दोषियों को दंडित किया जाए।
- मृत्य के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए।
- पूर्व से निर्धारित वेंडिंग जोनों को उजाड़ना बंद किया जाए।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि 72 घंटे के अंदर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो शहर भर के पटरी व्यवसायी आंदोलन को बाध्य होंगे।
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी वाराणसी गुलाब चंद्र/ प्रधानमंत्री जनसंपर्क संसदीय कार्यालय वाराणसी में ज्ञापन के माध्यम से 3 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
ज्ञापन लेते हुए एडीएम सिटी ने कहा कि सभी प्रकरणों पर तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा और दोषी व्यक्तियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
प्रधानमंत्री जनसंपर्क संसदीय कार्यालय वाराणसी में जनसुनवाई के दौरान डॉ० नीलकंठ तिवारी ने तत्काल पुलिस आयुक्त वाराणसी को निर्देश दिया की न्यायसंगत जांच कर कार्यवाही करें।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा,व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरि,प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,सुरेंद्र यादव,विकास यादव,गुलाब सोनकर,बंटी सोनकर आदि लोग मौजूद थे।
Continue Reading
