Connect with us

वाराणसी

प्रस्तावित कूड़ा घर को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित कोसड़ा गाँव के दर्जनों महिला पुरूष ग्रामीणों ने मंगलवार को गाँव से सटे गौर ग्राम के भूमि पर प्रस्तावित कूड़ा घर बनाने का पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया है।ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती और शीतला मन्दिर के नजदीक कूड़ाघर बनने से बदबू व तमाम प्रकार के संक्रामक रोग आदि फैलने की प्रबल संभावना है।इस लिए इस स्थान पर कूड़ा घर निर्माण का ग्रामीण विरोध जारी रखेंगे।किसी कीमत पर बनने नही दिया जएगा। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिर्जामुराद थाना प्रभारी दीपक कुमार रानावत ने उप जिलाधिकारी राजातालाब व तहसीलदार राजातालाब को दिया। सूचना पर पहुचे तहसीलदार राजातालाब श्याम कुमार व थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओ को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनका कहना नहीं माना,धरना प्रदर्शन जारी रहा।ग्रामीणों के आक्रोश को देख तहसीलदार ने सम्बंधित राजस्व टीम को अन्यत्र जमीन तलाशने को कहा गया।
विरोध प्रदर्शन करने वालो में चक्रपानपुर के ग्रामप्रधान धर्मेंद्र कुमार,अशोक मिश्र,रामबचन ,अमित कुमार,श्यामादेवी,लछमीना,प्रेमा,जग्गू,सहदेव सहित मौजूद रहे|

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page