वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा निम्नलिखित अभियानों को अंजाम दिया गया: –
Loading...
- पांडेय पुर स्थित सुधाकर महिला इंटर कॉलेज शिकायत पत्र द्वारा प्राप्त शिकायत विद्यालय परिसर के साथ अवैध रूप काउन्टर लगा कर अतिक्रमण करने के सम्बंध में के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच विद्यालय परिसर के साथ अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे सभी वेंडरों को हटवा कर इलाक़ा खाली करवा दिया गया l
- प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त आदेश गोदौलिया स्थित संजय गांधी मार्केट / तांगा स्टैंड के सामने अवैध रूप से दुकानों को हटाने हेतु का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, राजस्व लिपिक मनीष और सौरभ के साथ मौके पर पहुंच संजय गांधी मार्केट के सामने से सभी दुकानदारों /वेंडरों को पूर्ण रूप से हटवा कर मार्ग खाली करवाया गयाl
- मानस मंदिर क्षेत्र से प्राप्त शिकायत मंदिर परिसर के साथ अवैध रूप अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया वहीं सभी वेंडरों को भी सड़क से हटवा कर मार्ग खाली करवाया गयाl कुछ लावारिस सामान जब्त भी किया गया।
- कमछ्छा स्थित क्रांतिपल्लम कॉलोनी से प्राप्त शिकायत को मौके पर पहुंच निस्तारित किया गयाl मुके पर यह पाया गया कि शिकायत वी.डी.ए. निर्मित कालोनी में अवैध निर्माण की है। अत: उन्हे सम्बंध में वी.डी.ए. को लिखने को अहा गया।
- टोह के आधार पर छोटा लाल पुर स्थित विकास जायसवाल नामक व्यापारी के दुकान पर छापेमारी कर लगभग 12 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले और 08 कार्टून प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास ज़ब्त कर व्यापारी को 25,000 रू. जुर्माना भी किया गया l
- जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन श्रीमति प्रमिता सिंह और आलोक अधीक्षक श्री के. के. गुप्ता की उपस्थिति में पहाड़िया चौराहे से आशापुर होते हुए हवेलिया चौराहा तक अवैध /बेतरतीब ढंग से लगाए गए केबल, तारों को कटवाया गयाl
- पूरे अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवाते हुए जुर्माना भी किया गया कुछ का अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गयाl
- ज़ोनल अधिकारी दशास्वमेध के साथ गृह कर वसूली में लोहता क्षेत्र से अभियान चला कर रु6,00,000/- गृह कर वसूला गया।
- कुल जुर्माना राशि रु43,700/-वसूला जुर्माना ।
Continue Reading
