Connect with us

धर्म-कर्म

श्रद्धालु बाबा का घर बैठे लाइव दर्शन यूट्यूब के माध्यम से कर सकते है-मु0का0अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मुख्य मंदिर का लाइव प्रसारण पूर्व में टाटा स्काई द्वारा निःशुल्क किया जाता था। जिसके माध्यम से दर्शनार्थी घर बैठे बाबा का दर्शन प्राप्त कर सकते
थे, टाटा स्काई द्वारा किन्ही कारणो से अनुबंध समाप्त होने के उपरान्त पिछले साल जून महीने से
लाइव प्रसारण बंद कर दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तत्पश्चात् श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्वय दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने संसाधनो (यूट्यूब) के माध्यम से लाइव प्रसारण पुनः शुरू कर दिया गया, जिसका लिंक https://www.youtube.com/
@ShriKashi Vishwanath है। इस लिंक पर यूट्यूब के माध्यम से श्रद्धालु पुनः बाबा का घर बैठे लाइव दर्शन कर सकते है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page