Connect with us

वाराणसी

वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: एक जनवरी को बाबा की एक झलक पाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। मंगला आरती के पश्चात जैसे ही बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला वैसे ही हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने वर्ष के पहले दिन बाबा का जलाभिषेक कर अपने पूरे साल सुखमय जीवन की मंगल कामना की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, जैसे ही दर्शनार्थियों के लिए बाबा का पट खोला गया वैसे ही लंबी कतार लग गई। मंगला आरती के पश्चात रात्रि तक करीब साढ़े पांच लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन पूजन किए। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हर एक सुविधा मंदिर में उपलब्ध कराई गई थी। वॉलिंटियर्स भी लगाए गए थे ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखने के लिए वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा भी मंदिर पहुंचे उन्होंने दर्शनार्थियों से मंदिर की ओर से की गई सुविधाओं का हालचाल जाना मंदिर की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की उन्होंने कहा कि आगे और भी दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page