Connect with us

मनोरंजन

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को हुआ प्यार, इस बिजनेसमैन को कर रहीं डेट

Published

on

टीम टिडिटल मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अचानक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। खबरों के माने तो मानुषी का रिलेशनशिप स्टेटस अब सिंगल नही रहा। जी हां, मानुषी छिल्लर बिजनेसमैन और जिरोध के को-फाउंडर निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

कैसा है मानुषी और निखिल का रिश्ता?
मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ ट्रिप पर भी जाते है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवट रखा हुआ है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। और दोनों एक साथ लिव-इन में रह रहे हैं। वहीं दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से वाकिफ हैं और बहुत खुश भी है। फिलहाल, मानुषी का पूरा ध्यान बॉलीवुड पर है। वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। और अभी अपना पूरा फोकस काम पर रखना चाहती हैं।

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से रखा बॉलीवुड में कदम
बता दें कि मानुषी ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद वह काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, मानुषी ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। मानुषी ने फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह अक्षय कुमार के ऑपोजिट संयोगिता के किरदार में नजर आई थीं।

अवॉर्ड फंक्शन में दिखा बोल्ड अंदाज
वहीं, हाल ही में मानुषी छिल्लर फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन दुबई में काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थी। विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर की डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस में वॉक करती दिखी थी। इसमें उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था और गले में ड्रेस से मैच करता नेकलेस पहना था। इस लुक में वो बेहद गॉजियर्स लगी थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa