Connect with us

राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर असम के सीएम सरमा का विवादित बयान, बोले सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं

Published

on

Loading...
Loading...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब क्यों सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। दरअसल, राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी दाढ़ी बड़ी-बड़ी हो गई है। इसी लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर मंगलवार को एक टिप्पणी की।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले लुक बनाना था तो महात्मा गांधी की तरह बनाते?
अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नए रूप में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको अपना रूप ही बदलना है, तो कम से कम इसे वल्लभ भाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू की तरह बनाएं। इससे भी बेहतर होता कि अगर आप गांधी जी जैसे दिखते, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

Loading...

हिमंत बिस्वा सरमा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। उनकी प्रथाएं उन लोगों के करीब हैं जो अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 तक लोग बाबारी मस्जिद-राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे। लेकिन अब कहते हैं कि राम एक भगवान हैं और पूछते हैं बाबर कौन? आखिर कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान भगवान राम के साथ बाबर का नाम क्यों लाया गया? लेकिन अब देखिए गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बाबर का नाम ही मिटा दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page