Connect with us

बलिया

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए खुला जनसंपर्क कार्यालय, कुंवर विजय सिंह पप्पू ने दिया सहयोग का भरोसा

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व विधायक हरे राम सिंह ने फीता काटकर किया कार्यालय का शुभारंभ, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

मनियर (बलिया)। कस्बे में जनसमस्याओं के समाधान और आम लोगों की सुविधा के उद्देश्य से स्थानीय बस स्टैंड के समीप बांसडीह भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह पप्पू के जनसंपर्क कार्यालय का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक हरे राम सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरे राम सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसंपर्क कार्यालय खुलने से क्षेत्रीय लोगों को अपनी समस्याएं और शिकायतें रखने के लिए एक उचित मंच मिलेगा। कमलेश कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि दोनों भाइयों में से कोई न कोई नियमित रूप से कार्यालय में मौजूद रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं को सुना जा सके।

वहीं, कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि नगर और क्षेत्र पंचायत से जुड़े कार्यों में आम जनता को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

Advertisement

कार्यक्रम में श्रीनिवास मिश्र, हृदय सिंह, अंजनी कुमार सिंह, हीरालाल राय, डॉ. संजय तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page