Connect with us

गाजीपुर

ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की

Published

on

Loading...
Loading...

ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है।

प्रमुख निष्कर्ष

● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया।

● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा।

● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। एयरटेल की डाउनलोड गति 32.4 एमबीपीएस और अपलोड गति 20.7 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड और अपलोड गति में उसने जियो को क्रमशः 6.7 एमबीपीएस और 3.6 एमबीपीएस से पीछे छोड़ा। जियो की डाउनलोड गति 25.7 एमबीपीएस और अपलोड गति 17.1 एमबीपीएस रही।

Advertisement

● एफडब्ल्यूए सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मामले में भी एयरटेल जियो से आगे रहा। एयरटेल के 66.2 प्रतिशत परीक्षणों में निरंतर गुणवत्ता के निर्धारित मानक पूरे हुए, जबकि जियो के मामले में यह आंकड़ा 55 प्रतिशत रहा। दोनों के बीच 11.2 प्रतिशत अंकों का अंतर रहा। एफडब्ल्यूए विश्वसनीयता के मामले में एयरटेल को 450 अंक मिले, जबकि जियो को 382 अंक मिले। इस तरह एयरटेल का स्कोर जियो से 68 अंक यानी 18 प्रतिशत अधिक रहा।

पूरी रिपोर्ट इस लिंक पर पढ़ें
https://insights.opensignal.com/reports/2026/11/india/fixed-broadband-experience

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page