Connect with us

गाजीपुर

पूर्व मंत्री डीपी यादव के स्वागत में दिखा समर्थकों का जबरदस्त उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह यादव (डीपी यादव) के बुधवार को जमानियां आगमन पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तहसील गेट के सामने जुटे समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों तथा गगनभेदी नारों के बीच फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया।
डीपी यादव जमानियां क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में आयोजित दस दिवसीय गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनका काफिला तहसील गेट के पास पहुंचा तो पहले से मौजूद समर्थकों ने उन्हें रोककर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डीपी यादव ने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। स्वागत से अभिभूत पूर्व मंत्री इसके बाद रघुनाथपुर गांव में आयोजित महायज्ञ में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page