Connect with us

गाजीपुर

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया के बरूईन गांव का मामला, पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

जमानिया, गाजीपुर। बरूईन गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के अनुसार, बरूईन गांव निवासी 22 वर्षीय संजू देवी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। संजू का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति विकास, देवर आकाश, ससुर गुरुदयाल और सास सोनिया देवी दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

समझौते के बाद फिर शुरू हुई प्रताड़ना

पीड़िता के मुताबिक, जुलाई में दहेज विवाद को लेकर पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। कुछ दिन स्थिति सामान्य रहने के बाद कथित रूप से फिर मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई। इसके बाद संजू देवी ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शुक्रवार देर रात शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page