Connect with us

वाराणसी

हाइमास्ट लाइट का फाउंडेशन उखाड़ने के विरोध पर भाजपा मंडल अध्यक्ष से मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मिर्जामुराद (वाराणसी)। क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गांव में चौरा माता मंदिर के पास विधायक निधि से प्रस्तावित हाइमास्ट लाइट के फाउंडेशन को उखाड़ने का विरोध करने पर भाजपा जंसा मंडल अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार पटेल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

फाउंडेशन उखाड़कर सामान फेंकने का आरोप

तहरीर के अनुसार, मजदूर हाइमास्ट लाइट लगाने के लिए गड्ढा खोदकर फाउंडेशन तैयार कर रहे थे। आरोप है कि गांव के अनिल वर्मा, शुभम वर्मा, आयुष वर्मा और अरुण वर्मा मौके पर पहुंचे और फाउंडेशन उखाड़कर वहां रखा सामान फेंक दिया।

विरोध करने पर फावड़ा लेकर दौड़ाया

डॉ. रमेश कुमार पटेल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्हें फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ाया गया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा के अनुसार, मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page