Connect with us

गाजीपुर

श्रीराम जानकी धाम के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

बहुउद्देश्यीय सभागार, सौर ऊर्जा प्रकाश व्यवस्था और गंगा घाट पर सुविधाएं विकसित कराने का आग्रह

सैदपुर, गाजीपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव स्थित पौराणिक श्रीराम जानकी धाम के सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठी है। धाम समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह और महामंत्री अरुण सिंह ने आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को पत्र भेजकर विकास कार्य कराने का आग्रह किया है।

सभागार और प्रकाश व्यवस्था की मांग

समिति अध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि गंगा तट पर स्थित श्रीराम जानकी धाम में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। परिसर में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इसे देखते हुए बहुउद्देश्यीय सभागार और सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था विकसित कराने की आवश्यकता है।

गंगा घाट पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

समिति ने प्रभातफेरी और परिक्रमा पथ सहित परिसर के अन्य हिस्सों में सीमेंटेड ईंट से फर्श निर्माण कराने की मांग की है। इसके अलावा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय, यज्ञ मंडप और बैठने की व्यवस्था विकसित कराने का आग्रह किया गया है।

समिति पदाधिकारियों का कहना है कि इन सुविधाओं के विकसित होने से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी और धार्मिक स्थल का सुंदरीकरण भी होगा। इस दौरान अरुण सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह और विशाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page