Connect with us

भदोही

जय विजय गोयल के निधन से ज्ञानपुर में शोक की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

55 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, व्यापारियों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने जताया दुख

ज्ञानपुर, भदोही। ज्ञानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोयल एवं वरिष्ठ पत्रकार राजीव गोयल के अनुज जय विजय गोयल (55) का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया गया कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया। प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

निधन की खबर से शोक

जय विजय गोयल के निधन की खबर मिलते ही ज्ञानपुर नगर के व्यापारियों, पत्रकारों और समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग गोयल निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी शाहिद खान, प्रतीक मालवी, रामलाल यादव, पत्रकार वीरेंद्र चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता और अब्दुल कलाम फारुकी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

रामपुर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

जय विजय गोयल का पार्थिव शरीर देर शाम स्थानीय रामपुर गंगा घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नमन गोयल ने दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page