भदोही
पेड़ से टकराई पिकअप, महिला सहित आठ लोग घायल
मय्यत से घर लौटते समय हुआ हादसा, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी रेफर
गोपीगंज, भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकबेसहू गांव के पास गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर शनिवार भोर में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि मय्यत से घर लौटते समय चालक को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में पिकअप सवार महिला सहित आठ लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
हादसे में ओझापुर, कोईरौना निवासी होरीलाल (85), धर्मा देवी (60), इंद्रमणि (44), राजी देवी (45), धनमती देवी (45), जयमाला देवी (39) और गीता देवी (38) सहित आठ लोग घायल हुए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
गंभीर हालत में किया गया रेफर
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
