भदोही
कजरी मुकाबला आज, कमलेश लहरी और चंद्रिका मौर्य होंगे आमने-सामने
Loading...
Loading...
नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
गोपीगंज, भदोही। गोपीगंज नगर के पड़ाव स्टेशन मार्ग स्थित गिराई में रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कजरी मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भदोही के गायक कमलेश लहरी और गोपीगंज के गायक चंद्रिका मौर्य के बीच गायन का मुकाबला होगा।
Loading...
संगीत प्रेमियों में उत्साह
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता करेंगे। आयोजन को लेकर स्थानीय संगीत प्रेमियों में उत्साह है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक बसंत लाल सरोज ने इसकी जानकारी दी।
Continue Reading
