Connect with us

भदोही

गांधी-शास्त्री जयंती पर 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल को सराहा, टीबी मुक्त जनपद बनाने पर दिया जोर

भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की भदोही शाखा की ओर से 100 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की।

महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने शोषित और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने देश को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा दिया।

टीबी मरीजों की सहायता सराहनीय पहल

जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में संस्था का सहयोग महत्वपूर्ण है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों को उपचार जारी रखने और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रेड क्रॉस

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. भारतेन्दु द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य करती है। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला, प्रमोद दुबे, अरविंद भट्टाचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह, सौरभ जायसवाल, सौरभ मालवीय, सरफराज, विकास नारायण सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, मनीष कुमार यादव, अभय श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। पोषण पोटली प्राप्त कर मरीजों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page