Connect with us

गाजीपुर

मोना के नेतृत्व में कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती : विनय जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद की नियुक्ति पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नंदगंज, गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की नियुक्ति पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड के प्रभारी विनय जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Loading...

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद

विनय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में नए नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। प्रमोद तिवारी के लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी से जुड़े उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश संगठन को मिल सकता है।

जमीनी स्तर पर मजबूती पर जोर

विनय जायसवाल ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ का कांग्रेस की विचारधारा और संगठन से पुराना जुड़ाव है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page