Connect with us

गाजीपुर

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल में महिलाओं को प्रसवकालीन पोषण की दी जानकारी, 329 आवेदन प्राप्त

भांवरकोल, गाजीपुर। ब्लॉक परिसर में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य मेला एवं पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को प्रसव के दौरान और उसके बाद जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान और पोषण संबंधी जानकारी दी।

पौष्टिक आहार का किया प्रदर्शन

सीडीपीओ और सुपरवाइजर की देखरेख में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फल, पौष्टिक खाद्य सामग्री और हलवा तैयार कर प्रसवकालीन आहार का लाइव प्रदर्शन किया। महिलाओं को बताया गया कि प्रसव के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं

स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। डॉ. नीरज कुमार, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. डेजी और डॉ. चंदन वर्मा ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं।

65 लोगों की हुई लैब जांच

शिविर में बुखार, सर्दी-खांसी, दाद-खाज, शुगर, कमर दर्द और सिरदर्द समेत विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। एलटी पवन कुमार और महतिम यादव ने करीब 65 लोगों की शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, डेंगू और बलगम आदि की जांच की।

Advertisement

कई विभागों ने मिलकर किया काम

सात दिवसीय सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य, पंचायती राज, एनआरएलएम, समाज कल्याण, कृषि, लघु सिंचाई, खाद्य एवं रसद तथा बाल विकास परियोजना विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। विभिन्न योजनाओं के संभावित लाभार्थियों को सुविधाओं से जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए।

329 आवेदन प्राप्त, निस्तारण पर जोर

खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 329 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिक से अधिक आवेदनों का निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page