Connect with us

भदोही

भरत मिलाप की तैयारियों को लेकर नवयुवक दल की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

पर्व से पहले खराब सड़कों और गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग, मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था पर जोर

गोपीगंज (भदोही)। आगामी भरत मिलाप, दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर्व को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर सोमवार देर शाम भरत मिलाप कमेटी नवयुवक दल की बैठक हुई। बैठक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई।

मोहल्लों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में नगर के प्रत्येक मोहल्ले में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। भरत मिलाप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मोहल्ले से लोगों को नवयुवक दल की कमेटी से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया।

जर्जर सड़कों को लेकर जताई चिंता

बैठक में नगर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की आवाजाही होती है। ऐसे में खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पर्व से पहले मरम्मत की मांग

नवयुवक दल की ओर से प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की गई कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयादशमी और भरत मिलाप से पहले नगर की खराब सड़कों एवं गड्ढों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं, व्यापारियों और नगरवासियों को आवागमन में परेशानी न हो।

Advertisement

श्रीकांत जायसवाल को दी जन्मदिन की बधाई

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने श्रीकांत जायसवाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में उमेश सिंह बघेल, टुनटुन अग्रवाल, संजय सिंह बउ, अश्वनी अग्रवाल, दामोदर अग्रहरि, काशी गुप्ता, कल्लू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, रमेश चंद जायसवाल, विनय अग्रहरि, शिवम मोदनवाल, सुशील कुमार, जयप्रकाश, बाला, गोल्डी आइसक्रीम, मोंटी हवाई, अरविंद कुमार, संजय कुमार, पिंटू मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, रामजी मौर्य, राजू मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page