Connect with us

गाजीपुर

लम्पी रोग से बचाव के लिए भांवरकोल में तेज हुआ टीकाकरण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

40 गांवों में पहुंची पशु चिकित्सा टीम, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील

भांवरकोल (गाजीपुर)। पशुओं में फैलने वाले लम्पी रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। भांवरकोल के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गौरव ने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 40 गांवों में गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है।

10 सितंबर से चल रहा अभियान

पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार, 10 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत शेरपुर खुर्द, जादेवपुर, वीरपुर, पालिया, धर्मपुरा, फिरोजपुर, कठार सहित विभिन्न गांवों में पशुओं को लम्पी रोग से बचाव का टीका लगाया गया है।

गांव-गांव पहुंच रही टीम

उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। मंगलवार को सुखडेहरा और दोनपाव गांव में भी गोवंशीय पशुओं को टीके लगाए गए।

पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील

पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं। किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक उपचार और बचाव की कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page