चन्दौली
दो माह से खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने एक्सईएन से लगाई गुहार
चकिया(चन्दौली)। क्षेत्र के ग्राम सभा मुसाहीपुर में करीब दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण विद्युत संकट से परेशान हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से जिला विद्युत कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आवेदन पत्र सौंपा गया।
एक्सईएन को कराया समस्या से अवगत
ग्रामीणों की समस्या को लेकर रिंकु सोनकर ने जिला विद्युत विभाग के एक्सईएन ए.के. सिंह से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों की सहमति से खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी गई।
शीघ्र समाधान का किया आग्रह
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के कारण दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत व्यवस्था बहाल कराने का आग्रह किया।
ग्रामीणों ने जताया भरोसा
ग्रामीणों ने रिंकु सोनकर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समस्या को लेकर उनके द्वारा की गई पहल से लोगों में यह विश्वास जगा है कि उनकी समस्याओं को उठाने वाला कोई है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
