मिर्ज़ापुर
सड़क पार कर रहा युवक बाइक की चपेट में आने से घायल
Loading...
Loading...
नरउर गांव के पास हुआ हादसा
भदोही/गोपीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर नरउर गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Loading...
मिर्जापुर से गोपीगंज आ रही थी बाइक
मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र के खलुआ गांव निवासी संजय नरउर गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से गोपीगंज की तरफ आ रही बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।
सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल संजय को सरकारी एंबुलेंस से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Continue Reading
