Connect with us

गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पिपराइच के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

पुलिस ने थाना पिपराइच में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 869/2025, धारा 2(ख)(i)(xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र स्व. पप्पू, निवासी मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त और उसके साथियों पर गैंग बनाकर लूट जैसे अपराध करने तथा समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने का आरोप है। इसी के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पिपराइच थाने में वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 681/2025 में धारा 309(4), 317(1), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप सिंह थाना पिपराइच शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page