Connect with us

राज्य-राजधानी

8 से 12 किलो क्षमता वाले 15 मॉडल पेश, 2027 से 10 से अधिक देशों में निर्यात की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की है। कंपनी के अनुसार, नई श्रृंखला को बेहतर वॉशिंग परफॉर्मेंस, स्मार्ट सुविधाओं, टिकाऊपन और प्रीमियम डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह रेंज 8 से 12 किलोग्राम क्षमता वाले 15 मॉडल में उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि एएक्स सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन का 10 से अधिक देशों में निर्यात 2027 से शुरू करने की योजना है।

नई रेंज में डुअल स्पिन शावर प्रमुख फीचर है। इसमें दो शक्तिशाली वॉटर इनलेट्स के जरिए कपड़ों से डिटर्जेंट को प्रभावी ढंग से निकालने में मदद मिलती है। रोलर जेट पल्सेटर+ व्हेल की पूंछ से प्रेरित डिजाइन पर आधारित है, जो पानी के प्रवाह को गतिशील बनाकर कपड़ों के बेहतर सर्कुलेशन और जिद्दी गंदगी हटाने में मदद करता है।

मशीन में अल्ट्रा स्क्रब वॉल भी दी गई है, जिसे कफ, कॉलर और अधिक गंदे हिस्सों की सफाई के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं नया स्मार्ट फिल्टर वॉश साइकिल के दौरान कपड़ों से निकलने वाले रोएं को पकड़ने में मदद करता है और इसे आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है।

विंड जेट ड्राई+ फीचर स्पिनिंग के दौरान अतिरिक्त नमी हटाने के लिए एयरफ्लो का इस्तेमाल करता है, जिससे कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद मिलती है। इसके अलावा 3+1 वॉश प्रोग्राम और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए रैट अवे टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

नई रेंज को बॉक्स-टाइप बॉडी, बोल्ड पैटर्न और टिकाऊ नॉब्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें ओनिक्स ब्लैक, मिडल ब्लैक और बरगंडी जैसे रंगों के विकल्प मिलेंगे। कुछ चुनिंदा मॉडल टफन ग्लास लिड और सॉफ्ट-क्लोजिंग मैकेनिज्म के साथ उपलब्ध होंगे।

Advertisement

कंपनी के अनुसार, इन वाशिंग मशीनों का निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित एलजी की स्मार्ट फैक्ट्री में किया जा रहा है। यहां एआई आधारित स्मार्ट फैक्ट्री ऑपरेशन, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, हाई-प्रिसिजन उत्पादन और एजीवी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी ने बताया कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एआई विजन इंस्पेक्शन और कड़ी टेस्टिंग सहित विभिन्न प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page