Connect with us

जौनपुर

विश्व ओजोन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता और संगोष्ठी आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर ‘अपने पर्यावरण को जाने’ क्विज प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषयगत ज्ञान को बढ़ावा देना रहा।

ओजोन परत की सुरक्षा पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने की। मुख्य वक्ता प्रो. शम्भू राम चौहान ने ओजोन के निर्माण, उसके महत्व और ओजोन परत के क्षरण से होने वाले प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने दिया ‘पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ’ का संदेश

प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की सुरक्षा के प्रति जागरूकता समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने ‘पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ’ का संदेश दिया।

चार टीमों के बीच हुआ क्विज मुकाबला

क्विज प्रतियोगिता में पर्यावरण, ओजोन परत, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधन, प्रदूषण, सतत विकास और भूगोल से जुड़े प्रश्न पूछे गए। लिखित चरण के बाद चयनित विद्यार्थियों को यमुना, गंगा, ब्रह्मपुत्र और गोमती नामक चार टीमों में बांटा गया। इसके बाद पीपीटी आधारित रैपिड फायर क्विज के माध्यम से अंतिम चरण आयोजित हुआ।

विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों में टीमों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने टीम भावना, विषयगत दक्षता और

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page