गाजीपुर
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े विषयों पर लोगों को जानकारी दी। वहीं, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ या उन्हें परेशान करने वाले शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता और निगरानी जारी रखने की बात कही।
