Connect with us

बलिया

जलजमाव और खुली नालियों से बेहाल मोहल्ला बड्ढा

Published

on

Loading...
Loading...

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी का डर, फॉगिंग और नालियों को ढकने की मांग

सिकंदरपुर (बलिया)। नगर के मोहल्ला बड्ढा स्थित मैदान परिसर में जलजमाव और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश होते ही मैदान में पानी भर जाता है। नागरिकों का कहना है कि सड़क का स्तर मैदान से ऊंचा होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती और पानी परिसर में ही जमा रहता है।

पानी जमा होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

लंबे समय तक पानी जमा रहने से मोहल्ले में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने समय रहते सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की है।

खुली नालियां बनीं हादसे का कारण

मोहल्ले में कई स्थानों पर नालियों की पटिया खुली होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय अंधेरे में राहगीरों के नालियों में गिरने और चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नालियों को तत्काल ढकवाने की मांग की है।

स्थायी समाधान की मांग

नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नियमित फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है। साथ ही मैदान परिसर के सुंदरीकरण के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगवाने का भी आग्रह किया है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page