गोरखपुर
विद्यालय से महत्वपूर्ण कागजात चोरी, मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित सरस्वती शिशु सेवाश्रम डंडवा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में रखे महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह विद्यालय के कर्मचारी ने प्रबंधक को दी।
प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज
विद्यालय के प्रबंधक पंडित तारकेश्वर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ अराजक तत्व विद्यालय से महत्वपूर्ण कागजात और रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर उन्होंने विद्यालय पहुंचकर बचे हुए कागजात सुरक्षित कराए।
Loading...
पुलिस ने शुरू की जांच
गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Continue Reading
