Connect with us

गोरखपुर

‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 12 प्रमुख कार्यक्रम

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जन-जन तक पहुंचेंगी योजनाओं की उपलब्धियां

डीएम ने कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए बदलावों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा और नागरिकों को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

दीप प्रज्ज्वलन से होगी शुरुआत

17 सितंबर को सेवा दिवस पर शाम सात बजे घरों, प्रमुख मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में रक्तदान व दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम भी होंगे।

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

‘मेरे सपनों का भारत’, नुक्कड़ नाटक, डिजिटल अभियान, आंगन मिलन, सेवा ज्योति कलश यात्रा और ‘सेवा सेतु’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रमों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page