राज्य-राजधानी
प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, उपेंद्रमणि त्रिपाठी बने अध्यक्ष
14 पदाधिकारियों की घोषणा, एक माह के भीतर रिक्त पदों पर चुनाव कराने का निर्णय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स के प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी के आसन ग्रहण करने के बाद सह निर्वाचन अधिकारी श्री पुनीत कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रांतीय महामंत्री, की मौजूदगी में प्राप्त नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई। इसके बाद प्रांतीय पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
निर्वाचन में स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर के श्री उपेन्द्रमणि त्रिपाठी को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। वन विभाग बांदा के श्री मिलिंद सक्सेना को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। प्रयागराज के लोक निर्माण विभाग से श्री अनन्त मोहन शुक्ला और वन विभाग रायबरेली के श्री बालकृष्ण मठपाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के श्री ब्रिजेश कुमार पाण्डेय, मिर्जापुर के श्री मनीष जायसवाल, अमेठी के श्री सुबोध त्रिपाठी, जौनपुर के श्री राजशेखर तिवारी तथा बस्ती के मो. शमिम को भी प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया।
लोक निर्माण विभाग शाहजहांपुर के श्री प्रतीक गुप्ता को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। स्वास्थ्य विभाग बस्ती के श्री प्रमोद कुमार मिश्रा और गोरखपुर के श्री मनोज सिंह को प्रांतीय संयुक्त सचिव बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ के श्री कमलेश कुमार को प्रांतीय संयुक्त मंत्री तथा लोक निर्माण विभाग मेरठ के श्री संजीव कुमार गुप्ता को प्रांतीय वित्त मंत्री चुना गया।
इसके अतिरिक्त रिक्त पदों पर एक माह के भीतर चुनाव कराने के लिए निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। यह चुनाव सभी विभागों में संतुलन बनाते हुए प्रांतीय, क्षेत्र और जिला स्तर पर रिक्त पदों के लिए कराया जाएगा। प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी श्री एस.पी. सिंह ने फेडरेशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
