गाजीपुर
आईटीआई में प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ी
राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित अभ्यर्थियों को मिली अतिरिक्त समय सीमा
गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित किया जा चुका है।
चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 27 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी गई है। यह तिथि अवकाश सहित प्रभावी रहेगी।
जहुराबाद के अभ्यर्थियों को तुलसीपुर में प्रवेश की सुविधा
प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहुराबाद, गाजीपुर तहसील कासिमाबाद के लिए चयनित अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि प्रवेश से वंचित होने की स्थिति न आए।
