Connect with us

गाजीपुर

शिक्षक दिवस पर 400 शिक्षकों को चयन वेतनमान का तोहफा, उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, लंबित सेवा प्रकरणों के निस्तारण से शिक्षकों में खुशी

गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद में शिक्षकों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए विकास भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह का हुआ सजीव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद गोरखपुर से राज्य पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण अधिकारियों एवं शिक्षकों ने देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : सरिता अग्रवाल
मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

400 शिक्षकों के चयन वेतनमान आदेश जारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा ने बताया कि चयन वेतनमान के लंबित आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर लगभग 400 शिक्षकों के चयन वेतनमान संबंधी आदेश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में यह महत्वपूर्ण कार्य करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता एवं संतोष की अनुभूति हो रही है।

Advertisement

सेवा संबंधी मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग शिक्षकों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके लंबित सेवा संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है।

उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम, रीजनल मैनेजर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी सदर, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता, सर्वजीत यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page