Connect with us

भदोही

जन्माष्टमी की तैयारियों पर बारिश का ब्रेक, 4 सितंबर को सजेगा कृष्ण दरबार

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश से आयोजन की तैयारियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भदोही नगर के साथ ही ज्ञानपुर और गोपीगंज में जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष सजावट और झांकियों की तैयारी की जा रही है।

बाजारों में लड्डू गोपाल की मूर्तियां, आकर्षक पोशाक और सजावटी सामान की दुकानें सज गई हैं। हालांकि बारिश के कारण बाजारों में खरीदारों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम है। मंदिरों में भी सजावट का काम मौसम की वजह से प्रभावित हो रहा है।

हरिहरनाथ मंदिर में तैयारियों में जुटी परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो 3 सितंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

थानों से जेल तक मनेगी जन्माष्टमी

जिले में 4 सितंबर को सभी थानों, पुलिस लाइन, जेल और प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। पुलिस लाइन और जिला जेल में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बारिश आयोजकों के लिए चुनौती बनी हुई है, लेकिन श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर उत्साह बरकरार है। मौसम साफ होने की स्थिति में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page