Connect with us

गाजीपुर

‘मन की बात’ से युवाओं को मिलती है नई ऊर्जा : प्रमोद वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 137वां एपिसोड, हर घर तिरंगा और नशामुक्ति अभियान पर हुई चर्चा

जखनियां (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड रविवार को जखनियां मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रेडियो के माध्यम से सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि अभियान के दौरान 8 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने कहा कि फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की गूंज देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।

युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने युवाओं और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उन्हें खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को स्वस्थ जीवन और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के संदेश को महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement

नशामुक्त युवा अभियान पर जोर

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

‘मन की बात’ बदलावों को सामने लाने का माध्यम

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जमीनी बदलावों को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश से देश के युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना और महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, सोमल वर्मा, भगवंती देवी, पंकज सिन्हा, प्रशांत सिंह, सचिता राजभर, अमित गुप्ता, प्रह्लाद वर्मा, रजनीश पाण्डेय, रामनाथ यादव, राजेश जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page