Connect with us

चन्दौली

कमालपुर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने लालमनि पाल, उपेंद्र कुशवाहा को महामंत्री की जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के कमालपुर बाजार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक जिला संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र कुशवाहा के मौर्या बिग बाजार प्रतिष्ठान में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से कमालपुर नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में लालमनि पाल को अध्यक्ष और उपेंद्र कुशवाहा को महामंत्री चुना गया। वहीं रोहित कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, रंगीली प्रसाद गौड़ और राम बहादुर मौर्य उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा फरीदुद्दीन फरीद को सैयदराजा विधानसभा महामंत्री, चंदन मौर्य को मीडिया प्रभारी और रिंकू पांडेय को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पप्पू सेठ को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।

Loading...

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी को व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताई। इस दौरान सुरेश यादव, गुड्डू कुमार, अनिल मौर्य, राम सुधाकर, अजय कुमार, डॉ. इफ्तखार आलम, भास्कर यादव समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page