Connect with us

गाजीपुर

किसान नेता भानु प्रताप सिंह की मां का निधन, गहमर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई, गाजीपुर। किसान नेता भानु प्रताप सिंह एवं टिकैत यूनियन के सेवराई अध्यक्ष की मां का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। शुक्रवार 28 अगस्त की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह गहमर के नरवा गंगा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। करीब 10:50 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान गांव और क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इनमें जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के छोटे पुत्र राज सिंह, विकास सिंह करहिया, भाजपा महामंत्री विष्णु सिंह, बबुआ सिंह मनिहारी और पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह यादव सहित कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

परिजनों के मुताबिक, दिवंगत महिला लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page