Connect with us

गाजीपुर

जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मंडल स्तर के लिए चयन

Published

on

Loading...
Loading...

किरतु राय इंटर कॉलेज के स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता, उचौरी के तीन खिलाड़ियों ने भी बनाई मंडल टीम में जगह

बहरियाबाद, गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कीरतु राय इंटर कॉलेज, अठगावां सौना स्थित स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग और पोजीशन के दर्जनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ी अब गाजीपुर की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दावेदारी का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग से 16, अंडर-17 बालक वर्ग से 12 और अंडर-19 बालक वर्ग से 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-14 से 5, अंडर-17 से 7 और अंडर-19 से एक खिलाड़ी ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

निर्णायक की भूमिका में अखिलेश यादव, राजेश यादव और अजय यादव मौजूद रहे। शारीरिक शिक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी के छात्र अनुज यादव, पंकज पासवान और राज यादव का भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

Advertisement

प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह समेत विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, त्रिभुवन सहाय, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव और अनिल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page