Connect with us

गोरखपुर

9 अगस्त को गोरखनाथ विश्वविद्यालय में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिलेगा सम्मान

गोरखपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत (MY Bharat)’ केंद्र, गोरखपुर के तत्वावधान में 9 अगस्त को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश देना है।

Loading...

पंजीकृत युवाओं को ही मिलेगा प्रतियोगिताओं में अवसर

जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में केवल ‘माय भारत’ पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण कराने वाले युवा ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, रील एवं शॉर्ट फिल्म, संगीत, रैप, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, थीम आधारित नृत्य और ऑनलाइन क्विज़ शामिल होंगे।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र

सीमा पाण्डेय ने सभी पंजीकृत युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नशा मुक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page