गोरखपुर
चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी की वारदात का खुलासा
14 जुलाई को हुई थी स्कूटी चोरी, बरामदगी के बाद बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई
गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को अज्ञात चोर ने एक महिला की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी कर ली थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना शाहपुर में मुकदमा संख्या 345/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सैनी व पुलिस टीम ने आरोपी अभिषेक पीटर उर्फ पीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपी धर्मपुर स्थित घोस कंपाउंड, एलएफ स्कूल के पास का निवासी है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
