Connect with us

गोरखपुर

2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी : अंतर्यामी सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

गोला में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर जोर

गोला बाजार (गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गोला स्थित सुंदरम लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं देवरिया के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है और जल्द ही उसके अनुरूप संगठनात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं ने चिल्लूपार में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भी कार्यकर्ता उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को कमल का चुनाव चिह्न देकर मैदान में उतारेगी, कार्यकर्ता पूरी ताकत से उसे विजयी बनाएंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक राजेश त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रृंजय मिश्र, रतन प्रकाश दुबे, नित्यानंद मिश्र, स्वतंत्र सिंह, शत्रुघ्न कसौधन, राम आशीष राय, सरोज रंजन शुक्ल, गिरधारीलाल स्वर्णकार, महेश उमर, नवीन सिंह ‘मुन्ना’, कमलेश पटेल, मंजू सिंह, चंचला शुक्ला, अखंड प्रताप शाही, बालचंद सोनकर, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, विद्याधर पांडेय, राजेंद्र सिंह, राजीव पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page