Connect with us

जौनपुर

लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की पहली निदेशक मंडल बैठक संपन्न, सेवा कार्यों की बनी कार्ययोजना

Published

on

Loading...
Loading...

समाजसेवा को नई गति देने पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा- मानव सेवा ही क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की निदेशक मंडल की प्रथम बैठक क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परिवारिक पिकनिक, अधिष्ठापन समारोह, स्वतंत्रता दिवस पर सेवा कार्यक्रम, साधारण सभा की बैठक सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। निदेशक मंडल के सदस्यों ने क्लब के बेहतर संचालन और समाजसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

नई कार्यकारिणी के गठन पर बनी सहमति

बैठक में क्लब के सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी संचालन के लिए कार्यकारिणी गठन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। निदेशक मंडल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान करते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।

Advertisement

मानव सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प

क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी निदेशक मंडल सदस्यों के सहयोग और सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक का संचालन क्लब सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बैठक में डॉ. जीसी सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुधा मौर्या, अशोक गुप्ता, गणेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, देवेश गुप्ता, धनंजय पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. रश्मी मौर्य, अनिल पांडेय, नुपुर सिंह और तौफीक अहमद सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page