Connect with us

जौनपुर

मछलीशहर की चारों विधानसभा सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम : अशोक चौरसिया

Published

on

Loading...
Loading...

काशी क्षेत्र अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर मड़ियाहूं में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने का आह्वान

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील

मड़ियाहूं (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर सोमवार को नगर स्थित ऊषा उपवन में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बूथ मजबूती को बताया चुनाव जीतने का आधार

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों को नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने तथा नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प पर आधारित है।

कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील

अशोक चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की अपील भी की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मछलीशहर क्षेत्र की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करना होगा।

जिलाध्यक्ष ने दिलाया जीत का भरोसा

भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी क्षमता से जुटेगा।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल और विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर. के. पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक रावत ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर विपिन सिंह, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सुषमा पटेल, दिनेश चौधरी, जगदीश सोनकर, रामविलास पाल, ब्रह्मदेव मिश्रा, नागेश्वर देव पांडेय, मेहीलाल गौतम, मनोज सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अजय सिंह, राजेश सिंह, मनोज चौरसिया, राजेश जायसवाल, अखिल प्रताप सिंह, सोनी जायसवाल, चरणजीत कौर, अरविंद चौरसिया, महेश चौहान, नितेश सेठ, संतोष गुप्ता, रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page