Connect with us

बलिया

तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा-रसड़ा मार्ग पर सिसवार चट्टी के पास हादसा, स्थानीय लोगों ने नहर से निकालकर बचाई जान

नगरा (बलिया)। नगरा-रसड़ा मार्ग पर सिसवार चट्टी के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उफनती नहर में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, रसड़ा के मल्लाह टोला निवासी 25 वर्षीय नीरज कुमार बाइक से नगरा की ओर से रसड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सिसवार चट्टी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते बाइक समेत युवक गहरी नहर में जा गिरा।

दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को उफनती नहर से बाहर निकाला और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया।

चिकितकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण बाइक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page